Saturday, November 7, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबाद28 फरवरी से खंड स्तर पर होगी सीएम कप

28 फरवरी से खंड स्तर पर होगी सीएम कप

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – हरियाणा सरकार के खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कप का आयोजन महिला तथा पुरूष वर्ग के लिए 28 फरवरी को खण्ड, जिला व राज्य स्तर पर होगा। इसमें 6 खेलों कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल में करवाया जाएगा। इसमें 6 खेलों कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाल तथा बास्केटबाल में करवाया जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 4 मार्च तक खण्ड स्तर, 5 मार्च से जिला स्तर तथा 7 मार्च से 9 मार्च तक राज्य स्तर पर जिला पंचकूला में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में 14 से 23 वर्ष तक के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी देवेन्द्र सिंह गुलिया ने बताया कि खंड स्तर पर 28 फरवरी को बल्लभगढ ब्लाॅक, 29 फरवरी को तिगांव ब्लाॅक, 1 मार्च को बल्लभगढ ब्लाॅक, फरीदाबाद ब्लाॅक में खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर अटाली में फुटबॉल, राजकीय उच्च विद्यालय, अटाली में खो-खो व नेशनल कबड्डी और जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका में बास्केटबाॅल, वालीबाॅल तथा हैण्डबाॅल खेलों का आयोजन होंगे। फरीदाबाद ब्लाॅक के खेल एक मार्च को हरियाणा राज्य खेल परिसर सैक्टर-12 फरीदाबाद में आयोजित करवाए जाएंगे। सभी ब्लाॅक में प्रथम आने वाली टीमों का मुकाबला 05 मार्च 2024 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होगा और जिला स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 07 मार्च 2024 को गुरूग्राम भेजा जाएगा। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले टीम 09 मार्च 2024 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंचकूला भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »