Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया बल्लभगढ़ में खुला...

Faridabad News: मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया बल्लभगढ़ में खुला भाजपा का कार्यालय उदघाटन

➡अबकी बार सात लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे – मूलचंद

हिन्दुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बल्लभगढ़ विधानसभा में लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, चुनाव प्रभारी बल्लभगढ़ मूलचंद मित्तल, चुजाव संयोजक महावीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के अलावा हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ साथ बल्लभगढ़ विधानसभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हर विधानसभा स्तर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह से अपनी तैयारियों में जुट गया है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक और मंत्रीगण लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक करने लगे हैं ।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा प्रत्याशी को बल्लभगढ़ विधानसभा से डेढ़ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जिता कर भेजेंगे। कहा कि, देश और प्रदेश में भाजपा राज में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। आम गरीब व्यक्ति, मजदूर, किसान सभी का ख्याल रखते हुए योजनाएं लागू की गई। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में भारत देश का अपना डंका बज रहा है। विपक्ष पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। पिछले लोकसभा में 6 लाख वोटो से जीत हासिल की थी। अबकी बार 7 लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »