Friday, July 26, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिकांग्रेस झूठी घोषणाएं करती है, हम संकल्प के साथ विकास करते हैं:...

कांग्रेस झूठी घोषणाएं करती है, हम संकल्प के साथ विकास करते हैं: नायब सैनी

हिंदुस्तान तहलका/ प्रवीण कौशिक

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार सुबह सूर्य मंदिर के 22वें स्थापना दिवस समारोह में करनाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मानवता के कल्याण की कामना की। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव व अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को फूल मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिह्न के रूप में भगवान सूर्य का स्वरूप भेंट किया। सीएम ने सेवा समिति मंडल द्वारा रखी गई मांगों को चुनावों के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया।
मंडल की धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, वहीं कांग्रेस को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ घोषणा पत्र जारी किए हैं, किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जिस कारण लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। श्री सैनी ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए उन्हें संकल्प के साथ पूरा किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार को चुनें।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के चुनाव का दौर चल रहा है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 25 मई को दो मशीनों में कमल के फूल का बटन दबाकर एक कमल को लोकसभा में दिल्ली भेजना है और दूसरे कमल को चंडीगढ़ भेजना है

कांग्रेस नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार की बू आती है: नायब सैनी

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी पूर्व सीएम हुड्डा के बयान पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब मान रहे हैं कि कांग्रेस मुकाबला में है तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले चुनावों में भी मान रहे थे और 10 की 10 सीटों पर कांग्रेस साफ हो गई। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस से खत्म हो चुका है। कांग्रेस के समय में नौकरियां मंत्रियों के चक्कर काटने और पर्ची तथा खर्ची से मिलती थी। कांग्रेस झूठी घोषणाएं करती है, उन घोषणाओं को पूरा कभी नहीं करती। कांग्रेस 24 घंटे बिजली देने के वादे कई बार चुकी, लेकिन 24 घंटे बिजली भाजपा सरकार ने दी। हुड्डा के पोर्टल बंद करने के सवाल पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार की बू आती है। कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार को जन्म देने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, बीपीएल कार्ड घर बैठे बन रहे हैं। डबल इंजन सरकार सभी सुविधाएं प्रदेशवासियों को दे रही है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मीडिया कॉरडीनेटर मुख्यमंत्री हरियाणा जगमोहन आनंद, पूर्व मेयर नगर निगम रेणू बाला, अमरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद भगवान दास अघी, जिला मीडिया प्रमुख डा.अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, एडवोकेट विजय पाल सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »