Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: देर रात DJ बजाने को लेकर भिड़े घराती व बाराती,...

Faridabad News: देर रात DJ बजाने को लेकर भिड़े घराती व बाराती, चले लात-घूंसे

➡लड़की पक्ष ने किया दुल्हन को विदा करने से इनकार
➡पुलिस ने चार बारातियों को हिरासत में लिया

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार की देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती व बाराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। विवाद इतना बढ़ गया की लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से ही इनकार कर दिया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार बारातियों को हिरासत में ले लिया।

दुल्हन के भाई पर किया नुकीली चीज से वार

बारात उत्तर प्रदेश में जेवर के दयानतपुर गांव से बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में आई थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर शादी समारोह शहीद गुलाब सिंह सैनी धर्मशाला तक पहुंचा। शादी में बाराती डीजे पर डांस करते रहे। शादी की अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए लड़की पक्ष ने करीब 12 बजे डीजे बंद करा दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान दूल्हे पंकज के जीजा और उसके दोस्त नशे में आए और डीजे बजाने की जिद करने लगे। दुल्हन के भाई विनोद ने फेरों के बाद डीजे चलाने की बात कही। यह सुनकर बाराती भड़क गए। एक युवक ने विनोद की छाती पर लात मारी। उसी दौरान एक युवक ने विनोद के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर कई देर तक हंगामा चलता रहा। झगड़े में लड़की पक्ष की तरफ से दुल्हन के चाचा अतर सिंह, कई महिलाओं सहित कई अन्य लोगों को चोटें आईं।

दूल्हे ने पूरे घटनाक्रम को लेकर मांगी माफी

बारात लेकर आए दूल्हे पंकज ने घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि वह लड़की को ले जाना चाहते हैं, लेकिन लड़की पक्ष ने कहा कि वह अपने गांव से किसी मौजिज व्यक्तियों को लेकर आए। उनके आश्वासन के बाद ही वह दुल्हन को विदा करेंगे। दुल्हन के भाई विनोद ने बताया कि 29 फरवरी को उनका परिवार लग्न लेकर उत्तर प्रदेश गया था। उनके साथ महिलाएं भी थीं। दूल्हे के दयानतपुर गांव के कुछ शरारती तत्वों ने उनकी बहन-बेटियों के साथ अभद्रता की। इसके बाद उन्होंने पंकज के पिता से हाथ जोड़कर कहा था कि बारात में शरारती तत्वों को न लेकर आएं। उसके बावजूद दूल्हा पक्ष अपने साथ बारात में शरारती युवकों को लेकर आया। वह लोग नशे में झगड़ा कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »