Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादHaryana News: एक करोड़ दो लाख से होंगे पिंजोखरा में विकास कार्य:...

Haryana News: एक करोड़ दो लाख से होंगे पिंजोखरा में विकास कार्य: जोगेंद्र मलिक

हिंदुस्तान तहलका / विकास संडवा

तोशाम – गांव  पिंजोखरा के अतीत जोहड़ में सोमवार को  शिव शंकर, गोरक्ष नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि जोगेंद्र मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समय मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी जुझारू चेयरमैन अनीता मलिक कृषि मंत्री व बिप्लव देव  का कार्यक्रम महेंद्रगढ़ में होने के कारण नहीं आ सकी।

फिर भी उन्होंने पिंजोखरा के लिए विभिन्न घोषणाएँ की हुई।  जिसमे पांच लाख से अतीत जोहड़ तक पाइप लाइन और 97 लाख से पिंजोखरा से छप्पार तक का रोड़ निर्माण होगा। मलिक ने कहा कि ये चेयरमैन अनीता मलिक, मुख्यमंत्री व सुधा यादव व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तोशाम हलके के विकास के लिए दी है। इस वक्त दलबीर पार्षद, अंकित सरपंच, होशियार सिंह लम्बा, सुरेश खिचड़, रोहतास मास्टर गारनपुरा, रमेश बल्लू, सतबीर लम्बा, दीवान सिंह खिचड़, दरिया सिंह, बलराज भारिया, नानू लम्बा, रामकुमार, चंद्रभान लम्बा, दयाचंद, रामबीर, धर्मबीर, बलवान, मंगतू, ईश्वर, सुरेश व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »