Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्रामHaryana News: गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा ने की ग्राम परिक्रमा यात्रा...

Haryana News: गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा ने की ग्राम परिक्रमा यात्रा पटौदी को भाजपा जिलाध्यक्ष दिखाएंगे झंडी

⇒ किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं दी जानकारी

हिंदुस्तान तहलका / गीतिका

गुरुग्राम – किसानों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) की ग्राम परिक्रमा यात्रा पटौदी विधानसभा (Gram Parikrama Yatra Pataudi Assembly) के गांव भोड़ाखुर्द की ढाणी पहुंची। जहां ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व गौपूजन कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा श्रीअन्न अनुसंधान प्रकल्प, प्रदेश समन्वयक रणधीर राव की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव शामिल हुए।

किसानों व मजदूर और सभी वर्गों के लोगों को मोदी और मनोहर सरकार की जलकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सहायता राशि के लाभार्थियों को सम्मानित किया और आगामी 11 मार्च को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भी सभी को निमंत्रण दिया।

भाजपा सरकार का उद्देश्य हर किसान को हक दिलाना:बेगराज

परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक बेगराज यादव ने कहा कि किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए यह यात्रा शुरु की गई है, ताकि कोई भी किसान सरकार की इस योजना से वंचित न रहे। भाजपा सरकार का उद्देश्य हर किसान को हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान शिखर पर पहुंच गया है। सरकार ने किसानों को अन्नदाता माना है और अन्नदाताओं के उत्थान के लिए सरकार कार्य कर रही है। तेजी से हरियाणा विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है।

भाजपा सरकार पूरी तरह से देश-प्रदेश के हित में काम कर रही है। बेगराज यादव ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस यात्रा का बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव से सैकड़ो ट्रैक्टर यात्रा निकालकर सोहना विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर अहिर गांव में समापन होगा।  कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा श्री अन्न अनुसंधान प्रकल्प, प्रदेश समन्वयक राव रणधीर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। किसानों के लिए अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार है। किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजना शुरु की।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश यादव, सरपंच धर्मपाल, राम प्रवेश, बल्लू बेरी, धर्म सिंह कलवाड़ी, नंदलाल यादव, नरेंद्र सिंह, सतवीर, राजेश कुमार,अमरजीत जिले सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र महेंद्र समय सिंह, राजरूप, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »