Friday, July 3, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादपीएम मोदी बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को कर रहे...

पीएम मोदी बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को कर रहे हैं साकार : कृष्णपाल गुर्जर

हिन्दुस्तान तहलका / दीपा राणा
फरीदाबाद। भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार समाज हित का कार्य कर रही है और शोषितों, पीड़ितों और दलितों को मजबूत करने का काम कर रही हैं। पीएम मोदी बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटे हैं। बाबा साहेब सामाजिक क्रांति के महानायक थे और संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने समानता और स्वतंत्रता का जो अधिकार दिया है वो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की मूल आधारशिला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने सदा बाबा साहेब का अपमान किया, बाबा साहेब को संविधान सभा और लोकसभा से दूर रखने की साजिश रची और उनकी मृत्यु के बाद उनका कोई स्मारक तक नहीं बनने दिया। भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच स्थलों-पंचतीर्थ-को विकसित करने का काम किया। बाबा साहेब जयंती के तहत बल्लभगढ़ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बाबा साहेब के विचारों व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। श्री गुर्जर ने बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सहित दलित समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्धजन और भाजपा मंडल अध्यक्षगण, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृष्णपाल गुर्जर

बाबा साहेब ने दलितों के लिए शिक्षा और समानता का समर्थन किया: मूलचंद शर्मा
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और दलितों के लिए शिक्षा और समानता का समर्थन किया। बाबा साहेब ने अपने पुरे जीवन समाज के पिछड़े और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ते रहे और उन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए लंबा संघर्ष किया। बाबा साहेब ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित बनो, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।

बाबा साहेब ने हर व्यक्ति को दिए लोकतांत्रिक अधिकार: सतीश फागना
एनआईटी से विधायक सतीश फागना ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से देश के हर व्यक्ति को लोकतांत्रिक अधिकार देने का काम किया दिया और उन्होंने समाज के अंतिम व पिछड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और अंतोदय की भावना से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर पीएम मोदी बाबासाहेब के सपनों को साकार करते हुए गरीबों और वंचितों की मदद कर रहे हैं।

बाबा साहेब को मसीहा के रूप में सम्मानित किया जाता: कमल यादव
जिला प्रभारी कमल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को मसीहा कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने दलितों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष किया और उन्हें न्याय और समानता दिलाई, उनके सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों और भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान के कारण उन्हें मसीहा के रूप में सम्मानित किया जाता है।

कृष्णपाल गुर्जर

बाबा साहेब ने दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए उठाई आवाज : सोहनपाल
जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश के लिए संविधान लिखा और दलितों के सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई। उन्होंने दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय काम किए और उन्हें शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अधिकार दिलाए। सामाजिक उत्थान के लिए भाजपा की केंद्र और सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों, महिलाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर अंत्योदय योजना स्कीम के तहत उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।

कृष्णपाल गुर्जर

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर विजय लोहिया, ⁠नीरा तोमर, ⁠हुकम सिंह भाटी, ⁠धर्म चौधरी, ⁠आरएन सिंह, ⁠स्वराज भाटी, ⁠मीना भाटी, ⁠जेपी मास्टर, ⁠मान सिंह, कवींद्र चौधरी, ⁠चांदनी आजाद, ⁠विक्रम अरुआ, ⁠रेणु आर्य, ⁠गीता शर्मा, ⁠प्रदीप टोंगर, ⁠रवि भगत, ⁠कुलदीप मथारू, ⁠संदीप भड़ाना, ⁠सुशील कुमार, ⁠प्रदीप दायमा, ⁠भगवान सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »