Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRनई दिल्लीदिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गिरा 'लॉन हैंगर'

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गिरा ‘लॉन हैंगर’

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

नई दिल्ली – दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर लॉन हैंगर गिरा।  हुआ। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। इस दौरान ही यह हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे में 8 लोगों के घायल होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भिजवाया गया।

हादसे के समय खाना खा रहे थे मजदूर

खबर है कि स्टेडियम में गेट नंबर दो के पास शादी के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। इसके लिए वहां भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगाया गया था। पंडाल गिरने की वजह से आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोर से आवाज आई। पता लगा कि पंडाल गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अधिकतर मजदूर पंडाल से बाहर खाना खा रहे थे।

दमकल ने दो लोगों को निकाला

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर डिपार्टेमेंट के कर्मचारियों ने दो लोगों को पंडाल में दबे लोगों को निकाला। इसके बाद पूरे जगह का मुआयना किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई पंडाल के नीचे ना दबा हो। मौके पर जेसीबी को भी बुलाया गया। राहत की बात रही कि जिस समय हादसा हुआ वहां पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से अब गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कैट्स की 10 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »