Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशU News: मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर; 20 लाख का माल...

U News: मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर; 20 लाख का माल बरामद

⇒ यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान ट्रक से बरामद हुई 550 पेटियां

⇒ लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने का था प्लान

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा। इसमें करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह माल लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए राजधानी लखनऊ ले जाया जा रहा था।

मांट थाना पुलिस देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जाबरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक आया। पुलिस ने जांच के लिए रोका। अंदर देखा तो उनकी आंखें खुली रह गईं। इसमें शराब की पेटियां लदी थीं। जांच करने पर 550 पेटियां बरामद हुईं।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 20 लाख की शराब बरामद हुई है। शराब तस्कर भी पकड़ा गया है। यह हरियाणा से लखनऊ ले जाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के दौरान खपाने का प्लान था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »