Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादHaryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अब और...

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अब और तरक्की करेगा: शशि परमार

हिंदुस्तान तहलका / विकास सण्डवा

तोशाम। पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी शशि परमार ने चंडीगढ़ में किया नए मुख्यमंत्री नायब सैनी का भव्य स्वागत। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए मुख्यमंत्री बने नायब सैनी का बुके भेंट करके अभिनन्दन किया। पूर्व विधायक ने साढ़े 9 साल तक मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां देने, आयुष्मान कार्ड, चिरायु भारत योजना, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा, विधवा,विधुर पेंशन,एक हजार किलोमीटर तक फ्री बस सेवा, बाजरे की फसल पर भावान्तर भरपाई जैसे कई सराहनीय कार्य किये जाने पर पूर्व विधायक ने उनका धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी।

वही अब नायब सरकार हरियाणा में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश अब और तरक्की करेगा। नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि संगठन में जमीन से जुड़कर काम करने वाले कार्यकर्त्ताओं को समय आने पर संगठन बड़ा सम्मान देता है। यह भाजपा संगठन में ही संभव हो सकता है। संगठन ने हरियाणा कि कमान नायब सैनी को सौंपकर सराहनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मनोहर लाल ने हरियाणा कि राजनीति के मायने बदले हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन दिया और सभी वर्गो को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये है। उन्होंने जो अपनी क्षमता से अधिक कार्य करके जो अमिट छाप छोड़ी है उसको आने वाली पीढ़ी याद करेगी। मनोहर लाल के बाद अब नायब सैनी जी के मुख्यमंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों में काफ़ी उत्साह है क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन  सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। इसी तरह पूर्व विधायक शशि परमार ने विधानसभा सत्र के दौरान ग्रह मंत्री अनिल विज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, सोहना से विधायक कँवर संजय सिंह, कोसली से विधायक सीताराम, बवानी खेड़ा से विधायक बिसम्भर वाल्मीकि से मुलाक़ात कर तोशाम हल्के के विकास कार्यों

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »