Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर लिए मथुरा...

UP News: रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर लिए मथुरा में हुई वोटिंग

⇒ रशियन नागरिकों ने डाले वोट, मतदान की प्रक्रिया रही गोपनीय

हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी

मथुरा – रूस में यूक्रेन से युद्ध के बीच राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो गया है। यहां पहली बार तीन दिन तक चुनाव चलेगा। रूस में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए मथुरा में भी वोटिंग की गई। यहां रशियन एंबेसी के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डलवाए। वृंदावन अपार्टमेंट रशियन बिल्डिंग में दो घंटे तक मतदान हुआ।

राष्ट्रपति पद के लिए मथुरा के वृंदावन में भी वोट डाले गए। यहां के रमण रेती इलाके में स्थित श्री धाम वृंदावन अपार्टमेंट रशियन बिल्डिंग में मतदान हुआ। इस बिल्डिंग में अधिकांश नागरिक रूस के निवासी हैं और इसे रसियन दंपत्ति ने बनवाया था।

वृंदावन में हैं 100 वोट

वृंदावन में इस्कॉन मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु हैं। इनमें ज्यादा संख्या रूस और यूक्रेन के नागरिकों की है। यहां रूस के रहने वाले अधिकांश लोग या तो टूरिस्ट वीजा पर रह रहे हैं या फिर स्टूडेंट वीजा पर। यहां रहने वाले रसियन नागरिकों में 100 ऐसे नागरिक हैं जिन्हें रूस में होने वाले चुनावों में मतदान का अधिकार है। रसियन अपार्टमैंट में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। दो घंटे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान 100 में से 50 नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बाकी में से कोई इस्कॉन मंदिर में कृष्ण भक्ति के लिए निकला हुआ था तो कोई मायापुर गया था। यहां मतदान 12 बजे तक चला।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

रूस में राष्ट्रपति पद के लिए वृंदावन में हुई वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। यहां अपर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार के नेतृत्व में 5 सब इंस्पेक्टर,10 कांस्टेबल और एलआईयू के अधिकारी मतदान के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रहे। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने के बाद रूस के भारत स्थित दूतावास से आए दो अधिकारियों ने ट्रांसपेरेंट मतदान बॉक्स को सील किया और उसे अपने साथ ले गए। मतदान के दौरान मीडिया से पूरी प्रक्रिया को दूर रखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »