Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादHaryana News: पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में नेशन लेवल साइंस क्विज "फिमिक्स"...

Haryana News: पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में नेशन लेवल साइंस क्विज “फिमिक्स” का आयोजन

हिंदुस्तान तहलका / सोनम सिंह

फरीदाबाद – राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान की भौतिकी एवम गणित शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी “फिमिक्स” का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर के निर्देशन में तथा फीमिक्स के आयोजक डॉ कमल कुमार के सानिध्य में किया गया। इस कांटेस्ट में 200 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट को दो राउंड में विभाजित किया गया था पहला राउंड जोकि स्क्रीनिंग राउंड था।  जिसे करीब 26 प्रतिभागियों ने पास किया। उसके बाद विजुअल राउंड विनिंग राउंड खेला गया।

जिसमें तीन विजेताओं को पास किया गया। पहला स्थान नेहरू कॉलेज से शिवम शर्मा, दूसरा स्थान सरस्वती कॉलेज पलवल की कोमल,  तीसरा स्थान जीसीजी बल्लभगढ़ तुलसी कोमिला। इस मौके पर प्रथम,  द्वितीय, तृतीय विजेताओं को 500, 300, 200 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भौतिकी विभागाध्यक्ष एवम सहसंयोजिक डॉ पारुल जैन ने कुछ टेक्निकल और कुछ मजाकिया सामान्य जानकारी के प्रश्न पूछकर प्रभागियों का मनोरंजन किया।

प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवम विज्ञान दिवस के महत्व को समझाया। संयोजक एवम गणित विभागाध्यक्ष डॉ कमल कुमार ने सभी को मोटिवेट किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी में बहुत उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में गणित विभाग से डॉ पूनम गोयल, डॉ सविता, डॉ दीपिका, डॉक्टर पूजा, डॉक्टर ज्योतिका एवम भौतिकी विभाग से डॉ नीतू सोरोत, डॉ नीनू सैनी ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में दोनों विभाग के सभी प्राध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »