Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर डाला 24 घंटे का...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर डाला 24 घंटे का महापड़ाव

हिन्दुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद – ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर 24 घंटे का महापड़ाव के बाद आज प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम फरीदाबाद को 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा । आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह मंढोतिया ने की। जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों  को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सम्बोधित किया। उन्होंने हरियाणा  सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 51 दिन तक हड़ताल की थी। 29 नवंबर 2023 को हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में मांगों को लेकर वार्तालाप हुई थी। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को जल्दी से जल्दी लागू करने पर सहमति बन गई थी। लेकिन दो माह का समय व्यतीत होने के बाद भी मांगों को लागू नहीं किया गया है। इसलिए यूनियन ने अपनी लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए 21 फरवरी से 22फरवरी तक आज 24 घंटे का महापड़ाव उपायुक्त कार्यालय के सामने रखा था। आज के प्रदर्शन को ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान नरेश पावटातिगांव ब्लॉक के प्रधान राजूबल्लभगढ़ के प्रधान विनीत  राजू नारावली आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »