Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादहरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल एंड कॉन्फ्रेंस का सुरेश चंद्र को सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष...

हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल एंड कॉन्फ्रेंस का सुरेश चंद्र को सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष किया नियुक्त

हिंदुस्तान तहलका/ संवाददाता
फरीदाबाद। सूरजकुंड के एक निजी होटल में हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल एंड कॉन्फ्रेंस (एचपीएससी) द्वारा एडुविजन 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रोगेसिव स्कूल एंड कॉन्फ्रेंस की प्रदेश कार्यकारिणी की भी बैठक हुई। कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एस.एस गोसाईं को एचपीएसई का संरक्षक नियुक्त किया गया। एचपीएससी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम एडुविजन 2024 से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। वही निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एसएस गोसाईं को एचपीएसई का संरक्षक नियुक्त किया गया। डॉ.सुमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एडुविजन 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे।

प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने पर धन्यवाद: सुरेश चंद्र

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने कहा कि जिस निष्ठा से फरीदाबाद जिले में रहते हुए प्रदेश भर के सभी स्कूलों के साथ काम किया है, वह सराहनीय रहा है। सुरेश चंद्र ने सभी स्कूल प्रिंसिपल और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का उन पर विश्वास जताने और उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने पर धन्यवाद किया।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी संजय कुमार, एनसीईआरटी के चेयरमैन प्रोफेसर दिनेश सकलानी, केंद्रीय शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट विभाग के नेशनल लीडर नारायण रमा स्वामी, एचसीएल टैक्स के एजुकेटिव वॉइस प्रेसिडेंट संजय घोष, सीबीएसई सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता, हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन वीपी यादव सहित अलग-अलग राज्यों तथा हरियाणा के अलग-अलग जिलों के स्कूल प्रिंसिपल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »