Saturday, October 24, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयानन्द जयंती पर हुआ सामूहिक सूर्य...

Faridabad News: स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयानन्द जयंती पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

PM Modi: पूरी दुनिया में बजाया योग का डंका : कृष्ण पाल

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishna Pal Gurjar) कहा कि एक फरवरी से 20 फरवरी के मध्य स्वामी विवेकानंद जयंती से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए हर परिवार सूर्यनमस्कार कार्यक्रम ने अपनी चरम सीमा को प्राप्त करते हुए सफलता की प्राप्ति की है। इसी कड़ी में हरियाणा योग आयोग द्वारा आज मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पतंजलि योग समिति, ओम योग संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने की।

      केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा योग आयोग द्वारा हर घर द्वार तक योग, सूर्यनमस्कार पहुंचाने की इस मुहीम की सरहाना करते हुए कहा कि योग स्वास्थ्य हेतु महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास है। माननीय प्रधानमन्त्री ( PM Modi) के स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के स्वपन को पूरा करना है, जिसमें योग faridabad एक महत्वपूर्ण बिंदु है और हरियाणा में इसके प्रचार -प्रसार का कार्य हरियाणा योग आयोग बखूभी कर रहा है। योग करने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग से शरीर स्वस्थ्य रहता है।

उन्होंने बताया कि 22 जिलों के लगभग 5000 गाँवों में 10 हजार से अधिक

विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यायामशालाओं, वार्डों, पुलिस,सेना, अर्धसैनिक बलों ने हर घर परिवार सूर्यनमस्कार अभियान में 21 लाख से अधिक की भागीदारी की। योग, सूर्यनमस्कार जनमानस की जीवन पद्धति का हिस्सा बन पाए, इसको लेकर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृह, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य था हरियाणा के हर गाँव तक पहुंचना और यह अपने लक्ष्य तक पहुंचा भी है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हरियाणा राज्य द्वारा आयोजित किये जा रहे सूर्यनमस्कार अभियान का अनुसरण करते हुए गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्य भी इसका आयोजन करवा रहे हैं।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ अमित भल्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति है, साथ ही योग में शोध संबंधी कार्य भी किये जा रहे हैं, हमारे विद्यार्थी भी इससे जुड़ें इस हेतु हम भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करवाएंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के साथ सभी ने सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया। हजारों बच्चों ने इसमें भागीदारी की, इसके साथ -साथ हरियाणा योग आयोग द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन जयपाल शास्त्री एवं दीक्षा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मनीषा लाम्बा, हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ रोशनलाल, रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार, पूर्व रजिस्ट्रार डॉ हरीश चन्द्र, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी ईश आर्य, डॉ एनसी वाधवा, ओम योग संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य ओमप्रकाश, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अंकुर, अजित भाटी, कौराली के पूर्व सरपंच राजेश उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »