Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादफरीदाबाद से रवाना हुई अयोध्या की पहली बस में गूंजा 'जय श्री...

फरीदाबाद से रवाना हुई अयोध्या की पहली बस में गूंजा ‘जय श्री राम

हिंदुस्तान  तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद/ बल्लभगढ़। हरियाणा के  मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर अयोध्या के लिए आज रविवार को पहली बस बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह बस से रवाना हुई। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस रोडवेज बस को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अयोध्या जाने वाली बस में सफर करते हुए कहा कि हरियाणा के हर जिला से अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो लोग महंगे सफर की वजह से अयोध्या नहीं जा सकते थे। अब उन्हें इसके लिए सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि रोडवेज की बस सस्ते में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए सफर कराएगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आम जन के लिए सरकार द्वारा परिवहन की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों का प्रयोग करें। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को देश में गरीब और मिडल क्लास लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है।
इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री का यह एक एतिहासिक बड़ा फैसला है कि अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। जिससे जनता को सीधी परिवहन विभाग की बस सेवा के जरिये अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन होंगे। विधायक सीमा त्रिखा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा शुरू की गई बस के लिए उनका धन्यवाद किया।

बस में सफर करते हुए भारत कॉलोनी रहने वाले यात्री प्यारेलाल ने बताया कि मंत्री मूलचंद शर्मा की वजह से आज हम रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि हमें रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।

 

 

 

भारत कॉलोनी के रहने वाले कौशल दीक्षित ने कहा कि  यह हम सौभाग्य है कि श्री रामलला के दर्शन के लिए हम लोग अयोध्या जा रहे हैं।  यह सब मंत्री मूलचंद शर्मा की वजह से हुआ है।

 

सेक्टर 19 के रहने वाले विजय कुमार ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की वजह से यह हमे सौभाग्य मिला है कि आज श्री रामलला के दर्शन के लिए हम लोग अयोध्या जा रहे हैं। उनकी यह पहल तारीफ के काबिल है।  बताया जा रहा है की बस नॉन स्टॉप चलेंगी।

 

 

बल्लभगढ़ की रहने वाली संजू राणा ने कहा कि परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जनता को भगवान श्री राम मन्दिर में लल्ला के दर्शन के लिए अयोध्या बस सेवा शुरू करना सनातन धर्म के लोगों के लिए सराहनीय कदम है।

 

 

मनोज ने कहा कि पहली बार आयोध्या जा रहा हूं।  मूलचंद शर्मा सनातन धर्म के सभी लोगों के बस में जाकर अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे। सरकार ने यह काम अच्छा किया है।

 

 

 

बता दें कि बस का किराया 960 रुपए है और यह बस सुबह 8:30 बल्लभगढ़ से प्रति दिन अयोध्या जायेगी। वहीं अयोध्या के लिए सफर कर रहे यात्रियों में भी खुशी देखी गई और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए इस फैसले को सही बताते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपरचंद शर्मा, हर प्रसाद गौड़,जगत भूरा, प्रेम खट्टर, लखन बेनीवाल, नवीन चेची, मुकेश डागर, सुषमा यादव, महाप्रबंधक लेखराज सहित शहरवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »