Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादपंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा फरीदाबाद में बने 115 सोख्ता पिट का...

पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा फरीदाबाद में बने 115 सोख्ता पिट का किया उद्घाटन

  • जल प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पाखल सरपंच भारती को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

हिन्दुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
फरीदाबाद। शनिवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे देश के लिए “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025” अभियान का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला फरीदाबाद में जल संरक्षण के लिए जिला फरीदाबाद में बने 115 सोख्ता का पिट का उद्घाटन भी किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री सैनी ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जल संरक्षण व संचय सहित जल प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए जिला फरीदाबाद स्थित गाँव पाखल की सरपंच भारती को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का जिला फरीदाबाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण किया गया जिससे ग्रामवासी भी जुड़े। जल संरक्षण व संचय को लेकर सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इन परियोजनाओं में जल शक्ति अभियान और अटल भूजल योजना मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के प्राकृतिक संसाधनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी प्रकार से बारिश के पानी का संचय करने के लिए भी नए संसाधन बनाए जा रहे हैं। जिला परिषद फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने बताया कि फरीदाबाद में 08, बल्लभगढ़ में 17 और तिगांव में 30 विभिन्न स्थानों पर लगभग 115 सोखता पिट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल संरक्षण में ही गांवों में सोख्ता पिट का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये सोखता पिट जल संरक्षण में बहुत ही कारगर साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »