Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यथार वाला 'हीरो', चढ़ा पुलिस के हत्थे, 64500 का चालान से साथ...

थार वाला ‘हीरो’, चढ़ा पुलिस के हत्थे, 64500 का चालान से साथ हुआ गिरफ्तार

हिंदुस्तान तहलका

नोएडा। ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां युवक को महिंद्रा थार से स्टंट करना भारी पड़ गया। गाड़ी मालिक के खिलाफ ट्रैफिक विभाग ने 64 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। इसके अलावा आरोपी थार चालक को भी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिग जैक लहराकर जानलेवा स्टंट

यह पूरा मामला थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का है। यहां एक युवक खुली थार गाड़ी में रात के वक्त स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहा है। वायरल 21 सेकेंड का वीडियो थाना क्षेत्र के सैनी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक खुली काली महिंद्रा थार सड़क के बीचों-बीच जिग जैक टाइप में लहराकर जानलेवा स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में बैक ग्राउंड में एक हरियाणवी गाना भी बज रहा है, जिस पर वह लुत्फ उठाता हुआ दिखाई दे रहा है।

करीब 12 लक्जरी गाड़ियां का दुसरं वीडियो वायरल

इसके कुछ देर बाद ही अचानक इस वीडियो में एक अन्य वीडियो शुरू हो गया। इसमें करीब 12 लक्जरी गाड़ियां एकसाथ सड़क पर एक के बाद एक लाइन में खड़ी दिखाई देती नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में भी बैक ग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है, लेकिन ये वीडियो दिन का दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बीच सड़क पर थार से स्टंट कर रहे रीलबाज का थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और 64 हजार 500 रुपये का ई-चालान भी काटा है।

चालक को गिरफ्तार कर नियमानुसार की गई विधिक कार्रवाई

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन का चालान करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान ऋषभ पुत्र संजय निवासी ग्राम सैनी, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »