Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यअब मचेगी तबाही! ट्रंप का फरमान, पूरा खाली करो तेहरान!

अब मचेगी तबाही! ट्रंप का फरमान, पूरा खाली करो तेहरान!

हिंदुस्तान तहलका

तेहरान। ईरान-इजराइल जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सभी लोग तुरंत तेहरान खाली कर दें। इजराइल पहले ही नागरिक ठिकानों पर हमले की धमकी दे चुका है, जिसने ईरान को टेंशन में डाल दिया है। उन्होंने मंगलवार (भारतीय समय के मुताबिक) को कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। जिसे अमेरिका की ओर से रखा गया है। मैंने साफ कहा था कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने लोगों से तुरंत तेहरान खाली करने की अपील तक कर दी है। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। इस बीच इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी रहा। इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »