Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यऑपरेशन महादेव से ढेर हुए पहलगाम हमले के आतंकी: संसद में अमित...

ऑपरेशन महादेव से ढेर हुए पहलगाम हमले के आतंकी: संसद में अमित शाह का बड़ा खुलासा

हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक

लोकसभा में मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

गृह मंत्री का बड़ा दावा: मारे गए आतंकी वही थे जिन्होंने हमला किया था

उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव में तीनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान सुलेमान उर्फ फैसल जट, अफगान और जिबरान के रूप में हुई है। तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े थे और A ग्रेड के चरमपंथी थे।

सुलेमान, लश्कर का क्षेत्रीय कमांडर था जो पहलगाम हमलों में शामिल रहा।

कैसे चला ऑपरेशन महादेव? शाह का विस्तृत खुलासा-

गृह मंत्री ने ऑपरेशन की पूरी टाइमलाइन सदन में रखी:

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। उसी दिन रात को जम्मू-कश्मीर में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई गई।

गृह मंत्री स्वयं साढ़े पांच बजे सुबह श्रीनगर पहुंचे और अगली सुबह रणनीति तैयार की गई।

22 अप्रैल को ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को सूचना मिली कि दाचीगाम के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी है।

अप्रैल से जुलाई तक इस सूचना की पुष्टि की जाती रही।

1055 संदिग्धों से कुल 3000 घंटे से अधिक पूछताछ की गई।

आतंकियों को पनाह देने वालों और उन्हें खाना पहुंचाने वालों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।

एफएसएल रिपोर्ट और बरामद कारतूसों से पुष्टि हुई कि मारे गए आतंकी वही थे जो हमले में शामिल थे।

सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई-

‘ऑपरेशन महादेव’ में भारतीय सेना की पैरा फोर्स, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

तीनों आतंकियों को बैसरन घाटी के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया जहां वे पिछले कई दिनों से छिपे हुए थे।

अमित शाह ने सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा:

इन जवानों को मैं साधुवाद देता हूँ। उन्होंने देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत साहस का परिचय दिया है।

गृह मंत्री ने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा—

मैं तो यह अपेक्षा कर रहा था कि जब सुनेंगे कि तीनों आतंकी मारे गए तो सदन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। लेकिन विपक्ष के चेहरे पर तो स्याही छा गई। आतंकवादी मारे गए इस बात को सुनकर विपक्ष शायद खुश नही है उन्होंने यह भी जोड़ा कि आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी न हों। देश के नागरिक मारे गए इंसाफ हुआ इस पर गर्व कीजिए।

ऑपरेशन सिन्दूर पर भी दी जानकारी-

पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि और आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सरकार ने यह तय किया है कि आतंकियों को पनाह देने वालों, नेटवर्क चलाने वालों और फंडिंग करने वालों पर Zero Tolerance नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन महादेव के जरिए सरकार ने यह संदेश दिया है कि देश के निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई से एक ओर जहां पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है, वहीं आतंकी नेटवर्क को भी बड़ा झटका पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »