Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यहरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सिद्धदाता आश्रम में किया स्वास्थ्य जांच...

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने सिद्धदाता आश्रम में किया स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन

फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण गुरुवार आज सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और मोतियाबिंद ऑपरेशन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। यह आयोजन श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य की माताजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एक पुण्य का कार्य है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा की भावना को बल मिलता है।

इस अवसर पर फरीदाबाद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। आश्रम की ओर से जानकारी दी गई कि इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा मोतियाबिंद की जांच कर ज़रूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे। साथ ही, अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांच कर दवाइयां वितरित की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजकों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आश्रम द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »