Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यउधमपुर में बड़ा हादसा: सीआरपीएफ वाहन खाई में गिरा, दो जवान शहीद,...

उधमपुर में बड़ा हादसा: सीआरपीएफ वाहन खाई में गिरा, दो जवान शहीद, 12 घायल

7 अगस्त 2025

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र के पास हुआ जब सीआरपीएफ का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

घायलों को तुरंत भेजा गया अस्पताल-

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारी ने दी जानकारी-

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने पुष्टि करते हुए बताया,
बसंतगढ़ के कंडवा क्षेत्र में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है और 12 घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

कारण अभी स्पष्ट नहीं-

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या थी — क्या वाहन तकनीकी खराबी से अनियंत्रित हुआ या सड़कों की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार थी। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

नेताओं ने जताया शोक-

हादसे की खबर सामने आने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा:

“कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के एक्सीडेंट की खबर सुनकर दुखी हूं। वाहन में कई बहादुर जवान सवार थे। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग खुद से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव सहायता की जा रही है।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी हादसे को लेकर शोक जताते हुए कहा:

“उधमपुर में हुए हादसे में जवानों की मृत्यु से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

स्थानीयों की सराहनीय भूमिका

हादसे के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने जिस तरह से राहत और बचाव कार्यों में भाग लिया, वह बेहद सराहनीय रहा। कई स्थानीय लोग खाई में उतरकर घायल जवानों को निकालने में लगे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »