Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यएल्विश यादव केस में बड़ी सफलता! फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर में...

एल्विश यादव केस में बड़ी सफलता! फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर में शूटर को दबोचा

  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली
  • 17 अगस्त को एल्विश यादव के घर पर की थी फायरिंग
  • आरोपी इशांत फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रहता है

फरीदाबाद। गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला कुख्यात बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद में हुए एनकाउंटर के दौरान आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह एनकाउंटर ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई, जहां वह छिपा बैठा था। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी इशांत ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग

आरोपी इशांत ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इशांत फरीदपुर गांव के पास मौजूद है। इस इनपुट के आधार पर फरीदाबाद की सेक्टर 30 स्थित क्राइम ब्रांच (सीआईए ) की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख इशांत ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली उसके पैर में जा लगी। घायल होने के बाद आरोपी जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत फरीदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत अभी स्थिर है। अस्पताल के वार्ड में सुरक्षा के लिहाज से दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी की तबीयत में सुधार होगा, उसे गुरुग्राम ले जाकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एल्विश यादव के घर पर की थी फायरिंग

एल्विश यादव के घर पर की थी फायरिंग

गौरतलब है कि 17 अगस्त को गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अज्ञात हमलावरों ने 24 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी से घर के दरवाजे, खिड़कियां और छत की सीलिंग तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध कैद हुए थे, जिनके आधार पर पुलिस ने जांच तेज की थी। तभी से मुख्य आरोपी इशांत फरार चल रहा था। वह फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राहुल फाजिलपुरिया केस से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

दरअसल, एल्विश यादव भी हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इसलिए मामले को राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी। सुनील सरधानिया ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »