हिंदुस्तान तहलका / लोकेश गुप्ता
स्वच्छता और विकास मिशन को मिली प्राथमिकता
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार को कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में जिला परिषद और स्वच्छता अभियानों को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार ने कुल 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मिशन निदेशक से लेकर जिला परिषद और ग्रामीण विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।

प्रमुख तबादलों में यह है शामिल
- अपराजिता (आईएएस-2018 बैच) को मातृत्व अवकाश से लौटने पर मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) नियुक्त किया गया।
- अंकिता चौधरी (आईएएस-2019 बैच) को अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम बनाया गया।
- नूंह जिला परिषद और ग्रामीण विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाई गईं प्रदीप सिंह (आईएएस-2020 बैच)।
- हिसार में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनीं सी. जय सरधा (आईएएस-2020 बैच)।
- रेवाड़ी के जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए राहुल मोदी (आईएएस-2020 बैच)।
- रोहतक जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए नरेन्द्र कुमार (आईएएस-2021 बैच)।
- करनाल में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनीं सोनू भट (आईएएस-2021 बैच)।
- जींद जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए विवेक आर्य (आईएएस-2021 बैच)।

विशेष अधिकारी (स्वच्छता) के पदों पर एचसीएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि स्वच्छता अभियानों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। प्रमुख नियुक्तियों में यह शामिल हैं।
- प्रदीप अहलावत-द्वितीय (एचसीएस-2016 बैच)- विशेष अधिकारी, स्वच्छता मानेसर
- हरबीर सिंह (एचसीएस-2020 बैच)- विशेष अधिकारी, स्वच्छता हिसार
- प्रदीप कुमार-द्वितीय (एचसीएस-2011 बैच)-विशेष अधिकारी, स्वच्छता रोहतक
- अमित कुमार-द्वितीय (एचसीएस-2020 बैच) -विशेष अधिकारी, स्वच्छता करनाल
- अनिल कुमार डून (एचसीएस-2019 बैच)-विशेष अधिकारी, स्वच्छता सोनीपत
- राकेश (एचसीएस-2020 बैच)- विशेष अधिकारी, स्वच्छता फरीदाबाद
- पंकज (एचसीएस-2020 बैच)-विशेष अधिकारी, स्वच्छता पानीपत
- सुरेश कुमार (एचसीएस-2021 बैच)-विशेष अधिकारी, स्वच्छता अम्बाला
- दीपक कुमार (एचसीएस-2021 बैच) -विशेष अधिकारी, स्वच्छता यमुनानगर
- विनोद कुमार (एचसीएस-2021 बैच)-विशेष अधिकारी, स्वच्छता कुरुक्षेत्र
- मोहित (एचसीएस-2021 बैच)- विशेष अधिकारी, स्वच्छता झज्जर
- रवि कुमार (एचसीएस-2021 बैच)- विशेष अधिकारी, स्वच्छता महेंद्रगढ़



