Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिसान आंदोलनः इस बार किसानों से पहले प्रशासन ने मुकम्मल कीं तैयारी

किसान आंदोलनः इस बार किसानों से पहले प्रशासन ने मुकम्मल कीं तैयारी

-यूपी हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए की गई है भारी भरकम कवायद

हिन्दुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा

मथुरा – बसंत के आगमन के साथ ही किसान आंदोलन ने एक बार फिर अंगडाई ली है। सरकार के साथ वार्ता सफल होने के बाद नवंबर 2021 में किसानों ने आंदोलन खत्म किया था, लेकिन दो साल बाद किसान फिर सड़कों पर उतर आये हैं। किसान यूनियनों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है। इस बार किसानों से पहले प्रशासन ने तैयारियों को पूरी तरह से अंजाम दिया है। किसानों को दिल्ली बॉर्डर से पहले रोकने के लिए इंटरस्टेट बार्डर पर भारी भरकम इंतजामात किये गये हैं। यूपी से हरियाणा सीमा से जोड़ने वाले रास्तों पर पूरी तरह नाकाबंदी कर दी है। वहीं कोटवन करमन स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर पर बैरियर लगाकर रास्तों को बंद किया गया है। होडल एवं कोसी पुलिस तैनात रही है। किसान मूवमेंट को रोकने के लिए कई किसान नेता नजरबंद किये गये हैं और घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। नेशनल हाईवे 19 पर करमन कोटवन बार्डर पर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है जबकि सीओ आशीष शर्मा, कोसी थाना प्रभारी अरूण कुमार, होडल डीएसपी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बार्डर पर भारी पुलिस दल के साथ बैरिकेडिंग कर वाहनों की चैकिंग कर रहे हैं। इनके अलावा फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी मौके पर खड़ी की गई हैं।

वाहनों की जारी है चेकिंग

वाहनों की जारी है चेकिंग

बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस प्रशासन दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही है। पलवल जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला, सीओ छाता आशीष शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार बॉर्डर को चैक कर रहे है। सीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर है । उन्होंने किसान संगठन से अपील करते हुए कहा कि किसान कानून का उल्लंघन न करें।पुलिस किसान संगठन से जुड़े हुए लोगों की जानकारी लेकर उनकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »