फरीदाबाद। खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, फरीदाबाद, निरेश यादव (हॉकी प्रशिक्षका) के अनुसार यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग (लड़के व लड़कियों) की श्रेणी में 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला तथा अंबाला में आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत इस खेल प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत खेल लड़के तथा लड़कियों की श्रेणी में करवाए जाएंगे। जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबॉल, तैराकी, वॉलीबॉल और हैंडबॉल शामिल हैं।
| खेल | वर्ग | ट्रायल की तिथि | समय | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| एथलेटिक्स | लड़के व लड़कियाँ | 03.11.2025 | प्रातः 09:00 बजे | खेल परिसर सेक्टर-12, फरीदाबाद |
| वॉलीबॉल | लड़के व लड़कियाँ | 03.11.2025 | प्रातः 09:00 बजे | खेल परिसर सेक्टर-12, फरीदाबाद |
| बास्केटबॉल | लड़के व लड़कियाँ | 03.11.2025 | सायं 04:00 बजे | खेल परिसर सेक्टर-12, फरीदाबाद |
| बैडमिंटन | लड़के व लड़कियाँ | 04.11.2025 | सायं 03:00 बजे | के.एल. मेहता दयानन्द स्कूल, सेक्टर-75 |
| हैंडबॉल | लड़के व लड़कियाँ | 04.11.2025 | सायं 04:00 बजे | एमसीएफ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एन.एच.-36 |
| तैराकी | लड़के व लड़कियाँ | 05.11.2025 | प्रातः 09:00 बजे | अरावली इंटरनेशनल स्कूल |


