हिन्दुस्तान तहलका / सोनम सिंह
फरीदाबाद – नेहरू कॉलेज फरीदाबाद में दिनांक 15 एवं 16 फरवरी को नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कालेज की प्राचार्या डॉ रुचिरा खुल्लर व बीआईएस की डॉयरेक्टर मिस विभा रानी के सानिध्य में भौतिकी की विभागाध्यक्ष व वर्कशॉप की संयोजक डॉ पारुल जैन व सहसंयोजक डॉ नीतू सोरोत ने बहुत ही बढ़िया व व्यवस्थित तरीके से वर्कशॉप को अंजाम दिया। मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सोरोत जी व डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग ऑफिसर पुरुषोत्तम सैनी, बीआईएस की डायरेक्टर विभा रानी मौजूद रहे। बीआईएस से डिप्टी डायरेक्टर विजय, अर्नोब, गौरव, पारुल, सना उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ दुर्गेश शर्मा ने किया। विजेंद्र सोरोत ने बच्चों को संबोधित करते हुए हमेशा आगे बढ़ने व नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरुषोत्तम ने सबको बहुत ही अच्छी शायरी और वक्तव्य से उत्साहवर्धन किया। वर्कशॉप में करीब 70 ऑफलाइन व 100 से भी अधिक ऑनलाइन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूरे वर्कशॉप के दौरान छात्रों में कुछ नया सीखने का उत्साह मौजूद रहा।
कार्यक्रम के आयोजन कमिटी में भौतिक विभाग से डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ नीनू सैनी, डॉ उमा शेखावत, डॉ रिम्पी, ज्योति नरवत, श्रुति वर्मा, सरिता त्यागी ने वर्कशॉप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र धीरज, विकास, इमरान, शिवम, विकास, सुमित, आशीष व बीएससी तृतीय वर्ष के विकेश ने स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर के दायित्व संभाल कर भौतिक विभाग के शिक्षकों को गोरांवित किया। सभी कोऑर्डिनेटर छात्रों को शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। बीआईएस के डॉ अर्णव समूई ने कार्यक्रम के अंत में क्विज का आयोजन किया एवं जीतने वाले प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम में पूर्व एचओडी डॉ राजेश, विज्ञान विभाग की डीन डॉ शालिनी मल्होत्रा भी मौजूद रहे। कुल मिला के बहुत ही शानदार तरीके से कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय वर्कशॉप का समापन हुआ। सफल कार्यक्रम के लिए बीआईएस की टीम ने और प्राचार्या रुचिरा खुल्लर ने भौतिकी विभाग और पारुल जैन को बधाई शुभकामनाएँ दी।


