-कुछ ही घंटे पहले हुआ था बच्चे का जन्म
हिन्दुस्तान तहलका / ललित जिंदल
सोहना – सोहना के वार्ड नंबर 18 में स्कूल के समीप एक कलयुगी मां ने अपने पाप को छुपाने के लिए अपने नवजात शिशु को कड़कती ठंड में कूड़े के ढेर में फेंक दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वार्ड नंबर 18 की एक महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल से लेकर जब घर जा रही थी तो स्कूल के समीप कूड़े के ढ़ेर में कपड़े में लिपटा हुआ एक बच्चे का शव पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना उन्होंने सोहना पुलिस को दी।
ठंड के चलते नवजात की मौत
चौकी इंचार्ज राजवीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सोहना के वार्ड नंबर 18 मस्जिद स्कूल के समीप बीती रात एक नवजात शिशु का शव पुलिस को मिला है। जांच में पता चला है कि बच्चा कुछ घंटे पहले ही पैदा हुआ था। कलयुगी मां ने शिशु को कड़कती ठंड में बाहर फेंक दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। कलयुगी मां ने अपने पाप को छुपाने के लिए बच्चे को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


