Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS: अपराध करने वाले अत्याचार करने वाले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता...

UP NEWS: अपराध करने वाले अत्याचार करने वाले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता है:मिलिंद परांडे

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक

हिंदुस्तान तहलका/ अयोध्या। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के संभावित संरक्षण में किये गये उसका विश्व हिन्दू परिषद घोर निंदा करती है। विहिप अपराध में लिप्त जेहादी मुस्लिम नर पिशाचों को फांसी देने की जोरदार ढंग से मांग करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अस्थिरता का दौर चल रहा है, अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अपराध करने वाले अत्याचार करने वाले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता है, उन्हें सत्ता पक्ष सीधे-सीधे बचा रहा है। उनके अत्याचारी कृत्य को हिन्दू समाज को कभी भूलना नही चाहिए।

हिन्दू हितकारी लोगों को ही सत्ता पर आसीन करना होगा- परांडे

उन्होंने कहा ऐसी घटनायें भविष्य में दुबारा चुनौती ना देने पायें इसके लिये संपूर्ण हिंदू समाज को एक जुटता के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने वाली शक्ति का स्मरण करते हुए हिन्दू हितकारी लोगों को ही सत्ता पर आसीन करना होगा। उन्होंने समाज का आह्वान करते हुए कहा अत्याचार, अनाचार और दुराचार को समाप्त करने के लिये हमे अपने मताधिकार तथा मतदान के कर्तव्य को अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए, इस निमित्त विहिप की इस बैठक में प्रस्ताव भी लाया जायेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा घोषित किये गये सीएए कानून का लाभ जिसमें पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आये हुये निर्वासित हिन्दू, जैन, बौद्ध सिक्ख समाज के लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने के लिये विहिप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे रहेगी।आज से आरंभ हो रही विहिप की केंद्रीय बैठक में विहिप देश के एक लाख स्थानों पर संगठन विस्तार करने की योजना बनाएगी।

देश के एक लाख स्थानों पर संगठन को विस्तार देगी विहिप-परांडे

महामंत्री मिलिंद परांडे ने श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला परिसर में मीडिया से बातचीत करने हुए कहा कि विहिप अपने षष्ठी पूर्ति वर्ष के अंतर्गत देश के एक लाख स्थानों पर संगठन को विस्तार देगी। कारसेवकपुरम में विहिप न्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने तथा देश में चल रहे जनसंख्या असंतुलन, लव जिहाद, विदेशी मुस्लिम घुसपैठ, गुपचुप तरीके से ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाये जा रहे अवैध धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर मंथन चिंतन करेगी तथा इससे निपटने की कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देगी।

संगठन कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करके गति प्रदान करेगी-परांडे

उन्होंने कहा विहिप की यह प्रन्यासी मंडल की आवश्यक बैठक विलंब से और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीराम लला के दिव्य भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या धाम में संपन्न होने जा रही है। संकल्प की सिद्धि का सुखद आनंद सभी ध्येय निष्ठ कार्यकर्ताओं के हृदय को स्वाभिमान और गर्व से झंकृत कररहा है। बैठक संगठन कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना को गति प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद सहित उसके अनुसांगिक संगठनों बजरंग दल, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन भी होगा, वर्ग में देश के हजारों हिन्दू युवा सहभागी बनकर राष्ट्रोत्थान में संकल्पित होंगे।

यह रहे उपस्थित

इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आरएन. सिंह (पद्मश्री), कार्याध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार तथा विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय आदि देश भर के 400 पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »