Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यFaridabad News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “लखपति दीदी महासम्मेलन”

Faridabad News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “लखपति दीदी महासम्मेलन”

  ⇒ डबल इंजन की मोदी-मनोहर जोड़ी ने महिला उत्थान के लिए अनेक जनहित फैसले किए : कृष्ण पाल
  ⇒ लखपति दीदी महासम्मेलन” में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – भारत सरकार (Indian government) के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में डबल इंजन सरकारों ने महिला उत्थान के लिए अनेक जनहित फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिला से ही वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान (Beti Bachao-Beti Padhao Campaign) की शुरुआत की थी। वहीं अब लखपति दीदी बनाने के लिए नारी शक्ति के उत्थान के लिए सार्थक प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज बुधवार को नीमका के राजा जैतसिंह सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज (Raja Jaitsingh Government Polytechnic College) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (nternational Women’s Day) के उपलक्ष्य में आयोजित “लखपति दीदी महासम्मेलन” में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद जिला में नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगभग एक हजार स्वयं सहायता के समूह के के जरिए 10हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। जिन्हें सरकार द्वारा 425 लाख की धनराशि स्वयं सहायता समूहों के जरिये अनुदान स्वरूप प्रदान करने का काम किया है।

नारी शक्ति में बहुत आत्म बल है इसकी कोई बराबरी नहीं : राजेश नागर

तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि नारी शक्ति में बहुत आत्म बल है इसकी कोई बराबरी नहीं है। एक महिला अपने परिवार के पालन पोषण में पुरुषों के मुकाबले बेहतर योगदान देती है। परिवारों को संपन्न बनाने में भी महिलाओं का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के साथ सीता ने वनवास जाने का फैसला लिया था। इसी प्रकार महिलाएं भी अपने घर के विकास में पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है। हरियाणा सरकार का प्रयास भी है कि महिलाओं को उनकी नारी शक्ति वंदन में बेहतर कार्य कर सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में लखपति दीदी, लखपति ड्रोन दीदी और स्वयं सहायता समूह के लिए महिलाओं को रोजगार करने सहित अनेक जनहित हितैषी फैसला महिलाओं के लिए प्रदेश में लागू किए गए हैं।

पीएम मोदी और सीएम मनोहर का हुआ लाइव प्रसारण

वहीं पॉलिटेक्निक संस्थान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल से लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए वर्चुअल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल जिला से लखपति दीदी महासम्मेलन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

यह हुए उपस्थित

इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, डीपीओ कप्तान प्रदीप कुमार, एपीआरओ संजय कुमार, पीओआईसीडीएस डॉक्टर मंजू श्योरान, एसडीओ पंचायती राज हरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार, प्रिंसिपल मनीष कुमार, डॉ आनंद प्रकाश, डॉक्टर विनीत कुमार, सचिन शर्मा, ललित शर्मा, डीपीएम शिवम तिवारी सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारी गण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा  अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »