Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादFaridabad News: महिलाएं विकास कार्यो में पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर...

Faridabad News: महिलाएं विकास कार्यो में पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर दे रही साथ : मूलचंद

⇒ लखपति दीदी महासम्मेलन” में शामिल हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा

फरीदाबाद – परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा (Transport Minister Moolchand Sharma) कहा कि महिलाओं को अब किसी पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से वह अब ड्रोन दीदी बनकर आत्मनिर्भर हो रही है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बुधवार आज बल्लभगढ़ डीएनपी पब्लिक स्कूल में आयोजित “लखपति दीदी महासम्मेलन” में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पानीपत की धरती से शुरू हुआ था और आज पुरे हरियाणा में उन्हें अपराध से मुक्ति मिली। भाजपा सरकार ने हर 20 किलोमीटर के दायरे में बेटियों के लिए 33 कॉलेज खोले है जहां बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। बेटियों के स्कूल कॉलेज आने जाने के लिए बस सेवा शुरू की। आज बेटियां भी बेटो की तरह हर क्षेत्र में कार्यरत है। चाहे खेल का क्षेत्र हो या खेती का लड़कियां हर क्षेत्र में अपना योगदान देने में सक्षम है।

हरियाणा की बेटियां खेलों में सबसे आगे है हरियाणा की बेटियां ही सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीत कर लाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाएं को दिया और 50 प्रतिशत आरक्षण चुनाव में मिलेगा। हमे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को साथ मिलकर पूरा करना है और इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में होते रहने चाहिए। आज हमारी बेटियों की भागीदारी हर जगह है चाहे पेन पकड़ना हो या जहाज उड़ाना हो आज बेटियां सेना और एयरफोर्स में भी अपना परचम लहरा रही है।

डीएनपी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल से लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए वर्चुअल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची और साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल जिला से लखपति दीदी महासम्मेलन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में अंत में ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन किया गया और बिना खर्ची और पर्ची के पुलिस विभाग में कार्यरत बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी की बिटिया को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, नयाब तहसीलदार दिनेश कुमार, बीडीपीओ अजित सिंह, पार्षद सविता तंवर, पार्षद राकेश गुर्जर, पार्षद हरपार्षद गौड़, सीमा शर्मा, बबली प्रधान, सीमा कालड़ा, गजेंदर वैष्णव, अनुराग गर्ग, प्रताप भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »