Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादपीठ में छुरा घोंपने की कोशिश करने वाले देवेंद्र बबली हुए विफल,...

पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश करने वाले देवेंद्र बबली हुए विफल, जनता भी देगी करारा जवाब: दिग्विजय चौटाला

हिंदुस्तान तहलका/नितिन गुप्ता

फतेहाबाद।  जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि विधायक देवेंद्र बबली हरियाणा के एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने का प्रयास करने वाले देवेंद्र बबली विफल हो गए है और उन्हें विधायकों का साफ जवाब मिल गया है। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी ऐसी साजिशों की परवाह नहीं करती है क्योंकि चौ. देवीलाल के साथ भी बहुत बार पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली जेजेपी संघर्ष करना जानती है और अपनी लड़ाई लड़ना जानती है। मंगलवार को दिग्विजय चौटाला फतेहाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि देवेंद्र बबली की सच्चाई सामने आ गई है कि उनके अंदर पूर्व सीएम मनोहर लाल बोल रहे है और वे थोड़े ही दिन बोलेंगे।

चौधरी देवीलाल को बहुत सारे नेताओं ने धोखा दिया था: दिग्विजय चौटाला

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि चौधरी देवीलाल को बहुत सारे नेताओं ने धोखा दिया था। दिग्विजय ने कहा कि पार्टियां छिन गई, निशान चले गए लेकिन हमने कभी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाले को जनता करारा जवाब देती है और इसके बहुत सारे उदाहरण हमने देखें है। दिग्विजय ने कहा कि मेहनत की एक-एक ईंट से बने घर पर अगर कोई लुटेरा कब्जा करने की कोशिश करेगा तो हरियाणा में जनता उसका क्या हश्र करती है, यह जगजाहिर है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम संघर्ष करते हुए आगे बढ़े है और आज हम मजबूत है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक रूप से मजबूत जेजेपी का कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्येक बूथ पर एक्टिव है, कमजोर संगठन वाली कांग्रेस में तो अभी तक यह भी तय नहीं हुआ कि उनका बूथ कौन संभालेगा? दिग्विजय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए सिरसा के जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक के लिए स्थानीय लोगों से वोट मांगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »