Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यबांग्लादेश विमान हादसा: ढाका में एयरफोर्स ट्रेनर जेट स्कूल की इमारत से...

बांग्लादेश विमान हादसा: ढाका में एयरफोर्स ट्रेनर जेट स्कूल की इमारत से टकराया, 19 की मौत, 164 घायल

हिंदुस्तान तहलका / संवादाता

सोमवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जब बांग्लादेश वायु सेना का एफ-7 बीजीआई (F-7 BGI) ट्रेनर जेट एक स्कूल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में वायुसेना के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम सहित कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 164 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा ढाका के दियाबारी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की दो मंजिला इमारत में हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे ढाका के कुर्मीटोला एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करने और बड़ी जनहानि से बचने के लिए विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से विमान माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया।

जान-माल का नुकसान

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद जाहेद कमाल (महानिदेशक, अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग) के अनुसार:

19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें पायलट भी शामिल हैं।

164 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें से कई बच्चे हैं।

करीब 84 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बच्चों पर कहर-

घायलों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हैं, जो हादसे के समय स्कूल की इमारत में मौजूद थे। हादसे के बाद स्कूल भवन के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य में सेना, अग्निशमन सेवा, और नागरिक प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

हादसे की जांच के आदेश-

बांग्लादेश सरकार ने इस गंभीर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। ISPR के अनुसार, तकनीकी जांच के साथ-साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी किस स्तर की थी और उसे समय रहते क्यों नहीं पहचाना गया।

एफ-7 बीजीआई (F-7 BGI) एक चीनी निर्मित ट्रेनर जेट है, जिसका इस्तेमाल बांग्लादेश वायुसेना प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »