Sunday, September 8, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: भारती जैन बनी भाजपा जिलामहामंत्री

Haryana News: भारती जैन बनी भाजपा जिलामहामंत्री

हिंदुस्तान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी की सक्रिय नेत्री भारती जैन (Netri Bharti Jain)पर अटूट विश्वास जताया है। जिनको भाजपा (BJP) महिला मोर्चा के जिला महामंत्री पद से नवाजा है। जैन इससे पूर्व पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं लोगों ने भारती जैन की नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सोहना निवासी भारती जैन राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। जिनको भाजपा महिला मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व भारती भाजपा में कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं। जिनको पार्टी के कार्यों का पूरा अनुभव है।

विदित है कि भारती जैन करीब 12 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं। जो मंडल अध्यक्ष के अलावा कई पदों पर बखूबी कार्य करके पार्टी का ग्राफ बढ़ा चुकी हैं। भारती जैन ने कोविड काल में भी अपनी सेवाएं देकर समाज का सहयोग दिया था। भाजपा ने उनके कार्यों व पार्टी के प्रति विश्वास व लग्न को देखकर जिला महामंत्री के पद की जिम्मेवारी सौंपी है। वहीं उनकी नियुक्ति पर भाजपा पूर्व मंडल प्रधान राधेश्याम सक्सेना, पूर्व पार्षद डॉक्टर सतीश तंवर, पार्षद संदीप सिंगला, व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, योगी समाज प्रधान सुरेंद्र योगी, एडवोकेट नीरज बंसल, व्यापारी अनुज गुप्ता आदि ने भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए उनको मुबारकबाद दी है। लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति होने से भाजपा के ग्राफ में बढ़ोत्तरी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »