Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeराजनीतिभाजपा की उल्टी गिनती शुरू,चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की जीत: धर्मेन्द्र...

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू,चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की जीत: धर्मेन्द्र खटाना

हिंदुस्तान तहलका / ललित जिंदल

सोहना – भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत है। जिसमें आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को मेयर निर्वाचित किया है। यह बात आप नेता व गुरुग्राम जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र खटाना ने कस्बे में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जिन्होंने जनता को दोनों हाथों से लूटा है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी के कुलदीप सिंह को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मेयर घोषित किये जाने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। पार्टी ने इसको लोकतंत्र की जीत बतलाया है। जिंसमें भाजपा की धांधली व खरीद फरोख्त की पोल खुल गई है। आप जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र खटाना ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण सुप्रीम कोर्ट का फैसला है।

भाजपा सभी राजनीतिक पार्टियों को समाप्त करके एकतरफा राज करना चाहती है। किंतु आम आदमी पार्टी कभी भी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। जो जनता के अधिकारों व हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी। खटाना ने यह भी कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 370 सीटों का दावा कर रही है। जो चंडीगढ़ मेयर चुनाव की धांधली लोकसभा चुनाव में भी अपनाना चाहेगी। किन्तु आप पार्टी उनकी रणनीति को कभी भी सफल नहीं होने देगी।

कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी का मेयर चुने जाने पर सोहना के आप कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाकर मिठाई बांटी। तथा ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »