Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर: रूकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम किया फायर,...

बुलंदशहर: रूकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम किया फायर, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हिन्दुस्तान तहलका / ब्यूरो

बुलंदशहर – उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर में पुलिस ने डकैती के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं। रविवार सुबह थाना छतारी पुलिस टीम एक सूचना पर अनाज मंडी के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।उसे रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करके अनाज मंडी के पास बाग में भाग लिया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो बदमाश ने दोबारा फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

शातिर किस्म का आरोपी है

घायल बदमाश की पहचान ईशव उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल पुत्र भप्पे निवासी ग्राम नंगला बंजारा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल बुलन्दशहर में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश ईशव उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल शातिर किस्म का डकैत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »