Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeहरियाणाHARYANA NEWS: केयरिंग फॉर इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया विभिन्न समुदायों की...

HARYANA NEWS: केयरिंग फॉर इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया विभिन्न समुदायों की 11 माताओं का चयन

तहलका / गीतिका
गुरुग्राम। केयरिंग फॉर इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने सिविल डिफेंस टीम गुरुग्राम के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों और विभिन्न समुदायों के बीच में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में बताया। कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे से अलग अलग समुदायों से 11 माताओं का चयन किया गया। जिन्होंने कम उम्र में अपने पति को खो दिया लेकिन फिर भी उन्होंने सफलतापूर्वक अपने बच्चों को शिक्षा और एक सफल जीवन दिया। संस्था ने उन्हें सम्मानित कर उपहार भी दिए अंत में सभी अतिथियों ने केयरिंग फॉर इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किये गये नेक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा नरेश शर्मा, मुख्य वार्डन मोहित शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद् संगीता दास, रंजन दास, सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट से अर्पिता दास और पीएचसी पलरा से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नूतन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »