Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाइकर्स गैंग से भिड़ी महिला: दिनदहाड़े चेन लूटने आए थे बाइकर्स, की...

बाइकर्स गैंग से भिड़ी महिला: दिनदहाड़े चेन लूटने आए थे बाइकर्स, की हवाई फायरिंग  

महिला के सिर में तमंचे के बट से किया हमलाम

हिंदुस्तान तहलका / सत्यवीर सिंह
अलीगढ़ –  अलीगढ़ के वीआईपी इलाके में बदमाशों का खौफ है। मंगलवार को सिविल लाइंस के हरिओम नगर में दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने महिला से चेन लूटने का प्रयास किया। इसमें चारू ने हिम्मत दिखाई और लुटेरों से भिड़ गईं पर पुलिस नहीं पहुंची। जब लुटेरे चेन लूटने में नाकाम रहे तो उन्होंने महिला के सिर में तमंचे के बट से हमला कर दिया। महिला जब गिर गई तो हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

बच्चे को छोड़कर लौट रही थी महिला

हरिओम नगर निवासी चारू ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े 08 बजे अपने बच्चों को स्कूल बस में छोड़कर वापस घर आ रही थी। तभी कॉलोनी के गेट पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए गले से चेन छीनने की कोशिश की। इसके बाद हवाई फायरिंग करके डराने की कोशिश की। मैं भी उनसे भिड़ गई और चिल्लाने लगी। मेरी आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर आ गए। लोगों को देखकर बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग गए।

एएसपी ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस-प्रशासन पर सवालिया निशान लगाने लगे। क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही सीओ थर्ड एएसपी अमृत जैन मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ शुरू की। महिला ने बताया कि दो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मुंह ढक रखा था और उनके पास हथियार थे। दोनों ने अच्छे कपड़े पहन रखे थे, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह अच्छे घर से ताल्लुक रखते हैं। महिला के बताए हुए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। जिससे जल्द गिरफ्तारी हो सके। घटना के बाद एएसपी अमृत जैन ने बताया आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है और शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे कि आरोपियों की पहचान करके उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित

सीओ थर्ड एएसपी अमृत जैन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »