Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यफरीदाबाद आत्महत्या मामला: "मैं अपनी मर्ज़ी से खुद को गोली मार रहा...

फरीदाबाद आत्महत्या मामला: “मैं अपनी मर्ज़ी से खुद को गोली मार रहा हूं.”– वीडियो बनाकर युवक ने की खुदकुशी, कई सवालों में उलझी पुलिस

हिंदुस्तान तहलका / विष्णु हरि पाठक

घटना का पूरा विवरण –

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र की ग्रीन फील्ड कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय मोनू सिंह नाम के युवक ने वीडियो बनाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार(10 july 2025 ) शाम की है, जब मोनू घर पर अकेला था। परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे।

मोनू ने अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह कहता है:

“मैं अपनी मर्ज़ी से खुद को गोली मार रहा हूं…”

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने अपने आप को गोली मार ली। जब उसका बड़ा भाई सोनू सिंह घर लौटा, तो उसने मोनू को कमरे में बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। उसके पास ही एक पिस्टल भी पड़ी हुई थी।

घबराए हुए सोनू ने तत्काल पुलिस और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनू का मोबाइल और पिस्टल कब्जे में लिया।

वीडियो क्लिप में मोनू ने आत्महत्या का संकेत दिया है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगता है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, रिपोर्ट का इंतज़ार है।

पिस्टल कहां से आई? इसका भी पता लगाया जा रहा है – क्या यह लाइसेंसी हथियार था या अवैध?

मोनू के पिता अनुज सिंह का प्रिंटिंग प्रेस का व्यवसाय है।

मोनू ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता के साथ ही काम करना शुरू किया था।

परिवार में तीन बच्चे हैं – सोनू (बड़ा भाई), प्रिया (बहन) और सबसे छोटा मोनू।

हादसे के समय सभी सदस्य किसी न किसी काम से बाहर थे, सिर्फ मोनू घर पर अकेला था।

पड़ोसियों का कहना है कि मोनू एक शांत और व्यवहारिक लड़का था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद जैसी बात सामने नहीं आई थी। घटना से मोहल्ला स्तब्ध है।

पुलिस मामले को आत्महत्या मानते हुए भी अन्य सभी एंगल से जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोनू के पास पिस्टल कहां से आया। सुसाइड मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी तो शामिल नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »