- सीएम नायाब सिंह सैनी करेंगे शुभांरभ
- 24 राज्यों से 600 युवा होंगे शामिल
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से 25 जुलाई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के 24 राज्यों के युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है।
मंत्री गौरव गौतम ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में खेलों का महाकुंभ इस वर्ष 2 अगस्त से पंचकूला से शुरू होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1500 से अधिक खेल नर्सरियां स्थापित की जा चुकी हैं और हर वर्ष 500 नई खेल नर्सरियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य नर्सरियों की संख्या बढ़ाकर जल्द ही 2000 करना है। हर राज्य से 25 प्रतिभाशाली युवा, कुल मिलाकर करीब 600 युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना और विभिन्न सांस्कृतिक विरासतों का आपसी आदान-प्रदान कराना है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत विजन का हिस्सा है, और हरियाणा सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है ।\
राजनीतिक हमले का जवाब भी दिया
आरती राव के बयान पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोगों के विश्वास और उनके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।
रणदीप सुरजेवाला के बयान पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस अपराध को नियंत्रित करने के लिए अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं जिसे वो लोगों के बीच लेकर जा सकें। इसलिए वो आते हैं और प्रैस वार्ता करके चले जाते हैं।
मंत्री गौरव गौतम नेता हरियाणा पुलिस बढ़िया काम कर रही है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एनकाउंटर भी किए गए। जिस भाषा में अपराधी समझना चाहते हैं उसी भाषा में जवाब पुलिस दे रही है।


