Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यदुर्घटना या लापरवाही? हिमाचल के सरकाघाट में निजी बस खाई में गिरी,...

दुर्घटना या लापरवाही? हिमाचल के सरकाघाट में निजी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 घायल

हिंदुस्तान तहलका

मंडी। हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार सुबह सरकाघाट के पटड़ीघाट क्षेत्र में कलखर के समीप उस समय हुआ, जब ठाकुर कोच की एक निजी बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने कई घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए रवाना किया। हादसे के वक्त बस में लगभग 25 से अधिक यात्री सवार थे। भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्य में देरी हुई है। इस हादसे में बस के अंदर और नीचे दो लोग दब गए थे। बस के अंदर फंसे शख्स की टांगें टूटी हैं और उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं, बस के नीचे दबने से एक शख्स की मौत हो गई है, जिसकी पहचान घुमारवीं के हटवाड़ के गांव कोट के राजगीर चंद पुत्र ब्रह्म लाल के रूप में हुई है। सरकाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति और चालक की लापरवाही को बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »