Friday, July 26, 2024
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: इगलास ब्लॉक के महिला सम्मान समारोह में 15 महिला को...

UP News: इगलास ब्लॉक के महिला सम्मान समारोह में 15 महिला को किया गया सम्मानित

हिंदुस्तान तहलका / सत्यवीर सिंह

अलीगढ़ – अलीगढ़ जनपद (Aligarh district) के इगलास ब्लॉक बीएमजेडटीडीएच (BMZTDH) के सहयोग से विज्ञान फाउंडेशन के द्वारा जेंडर असमानता एवं हिंसा की रोक थाम पर संचालित परियोजना के तहत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह मंगलायतन विश्वविद्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा माँ सारदा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदनास्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। परियोजना एवं कार्यक्रम का परिचय परियोजना सहयोगी गौरी पराशर ने दिया। इसी कड़ी में सामाजिक परिवर्तन एवं खेल,ई-रिक्शा चालकराज मिस्त्री एवं सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों को कर रहीं स्वयं सशक्त महिलाओं को संस्था द्वारा प्रशस्तिपत्र एवं अंगवस्त्र उड़ाकर स्वागत किया गया।

संस्था द्वारा चलाए जा रहे साक्षरता अभियान के तहत जो 15 महिला हिन्दी भाषा को पढ़ने लगींउन्हें चिन्हित कर प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने कहा कि आप खुद जागरूक हो साथ में अन्य लोगों को भी जागरूक करें खुद सशक्त हो सबको सशक्त करें। इसी कड़ी में जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने कहा महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी वह शिक्षित होगी।

तो अपने निर्णय खुद ले पायेगीस्वास्थ्य विभाग से अभिषेक शर्मा ने कहा महिलाओं को जो सम्मान समाज में मिलना चाहिए वह अभी नहीं मिल रहा उन्हें जागरूक होकर अपने हक और अधिकार को पाना होगा। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अरूण शर्मा के द्वारा दिए गए विज्ञान एवं परियोजना पर प्रकाश गौरी पराशर ने डाला। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया। सभी का धन्यवाद ज्ञापित प्रो सिद्दार्थ जैन ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लव मित्तलडा पुनम रानीसामाजिक कार्यकर्ता तनुजा गुप्ताशालिनी शर्मासभी केन्द संचालिका उपस्थित रहीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »