Tuesday, February 18, 2025
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यFaridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

एक व्यक्ति का शव मिला

हिंदुस्तान तहलका / संवाददाता

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिला।  जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।  साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना  भी दे दी है। मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है और वो गोरखपुर का रहना वाला है। परिवार का साथ यहां किराए के मकान में रह रहा था।

गौरखपुर का निवासी 40 वर्षीय विक्रम सिंह पिछले कई सालों से अपने परिवार के संग किराए के मकान रह रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो लड़के जिसमें बड़ा लड़का 12 साल और छोटा बेटा 10 साल का है। दो मई को वह गांव अपने परिवार के संग गया था। जहां से 12 मई को वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि 14 मई की शाम को वह दुकान से कोई सामान लेकर आया। उसके बाद वह कॉलोनी में किसी को भी दिखाई ही नहीं दिया। पड़ोसियों को जब उसके मकान में बदबू आ रही थी तो इसकी सूचना पुलिस दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विक्रम का दरवाजे तोड़ दिया। तो देखा कि विक्रम सिंह का शव पंखे से लटका हुआ है। जिस पर पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और उसके कमरे की जांच की, मोबाइल समेत अन्य कई सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया और विक्रम के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने दोपहर तक जांच के बाद शव को बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »