Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRगुरूग्रामआमजन की स्वास्थ्य जांच में वरदान साबित हुई जन संवाद संकल्प यात्रा:...

आमजन की स्वास्थ्य जांच में वरदान साबित हुई जन संवाद संकल्प यात्रा: सुंदर यादव

हिन्दुस्तान तहलका / गीतिका

गुरुग्राम – शहीद सूबेदार पार्थ सिंह राजकीय उच्च विद्यालय सिकन्दरपुर बढ़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कैंप लगाए गए। इस दौरान आधार कार्ड, फैमिली आईडी, स्वास्थ्य विभाग, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ बिजली बोर्ड से संबंधित जानकारी दी गई।

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश सह-संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव ने यात्रा का गांव में पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। यात्रा के दूसरे फेज के लिए शहरी परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ओवरऑल इंचार्ज नगर निगम मानेसर के उप-निगमायुक्त विनोद नेहरा को बनाया गया है। सरपंच सुंदर लाल यादव ने इस अवसर पर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर 2023 से विकसित भारत जन-संवाद संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत अब तक जिला में 65 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की टीबी की भी जांच भी शामिल है। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि जिला के 157 गांवों व निकाय वार्डो में यह यात्रा पहुंची है। इस दौरान 2 लाख 30 हजार से अधिक लोगों की इसमें भागीदारी रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प यात्रा में सभी नागरिक एक बेहतर स्वास्थ्य के साथ आगे बढ़ें, इन्हीं उद्देश्यों के तहत यात्रा के ठहराव के सभी स्थानों पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मौके पर उपचार तथा दवाईयां भी दी गयी। सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि देश के लोगों को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »