हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी
मथुरा – तीर्थनगरी मथुरा (Pilgrimage city Mathura) में बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री की पत्नी पहुंची। यहां वह गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा गिरिराज मंदिर पहुंचीं। गिरिराज प्रभु के दर्शन किए और प्रभु का दुग्धाभिषेक किया। सेवायतों ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा व प्रसाद भेंट किया।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी एन हियैनु देवी गिरिराज मुखारविंद मंदिर पहुंचीं। सेवायत पवन मुखिया के निर्देशन में उन्होंने दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। सेवायत पवन मुखिया ने उन्हें गिरिराजजी की महिमा सुनाई। कान्हा की बाल लीलाओं के रस में डूबी मुख्यमंत्री की पत्नी भक्तिमय नजर आईं। उन्होंने ब्रजभूमि के अन्य स्थलों के बारे में जानकारी ली।


