Sunday, October 25, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशUP News: शिवरात्रि और होली को लेकर डीएम ने की बैठक ; शिवरात्रि पर...

UP News: शिवरात्रि और होली को लेकर डीएम ने की बैठक ; शिवरात्रि पर बिजली, पानी और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए

⇒ रंगोत्सव के दृष्टिगत समुचित पुलिस बल तैनात किया जाए

⇒ कमजोर एवं जर्जर मकानों की जांच करे।

हिंदुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा

मथुरा – शिवरात्रि और होली पर्व को लेकर डीएम (DM) ने मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक में डीएम ने शिवरात्रि और होली पर्व के दौरान बिजली,पानी और सफाई व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही दोनों पर्वों पर समुचित पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों के आस-पास क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था रखी जाए तथा चूना का छिड़काव कराया जाए। किसी भी क्षेत्र में गंदगी के ढेर न लगे हों एवं प्लास्टिक के पूरी तरह प्रतिबंधित हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद एवं तहसील स्तर पर सभी खंभा, ट्रांसफॉर्मर, तारों आदि का निरीक्षण कर लिया जाए। गली एवं सड़क पर विद्युत के तार ढीले न दिखाई दें।

खुले में जानवर न घूमें

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जलकर, नगर निगम, जिला पंचायत राज विभाग तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं शौचालयों की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के समय कही भी आवारा जानवर सड़कों पर दिखाई न दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय पशु पालकों से भी वार्ता कर ली जाए कि उनके जानवर खुले न रहें।

त्यौहार पर नहीं लगना चाहिए जाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवरात्रि कर दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, लोक निर्माण, नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस तरह की योजना बनाई जाए कि किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने कहा कि पार्किंग वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया जाए और वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करवाया जाए। शोभा यात्रा के अनुसार रुट चिह्नित करे।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर की जाए गश्त

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शिवरात्रि के दौरान पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह जगह पर तैनात रहें, एंबुलेंस, सीएचसी व पीएचसी को एक्टिविटी किया जाए। लोक निर्माण विभाग सड़कों को गढ्ढा मुक्त करे। पुलिस विभाग समस्त थानों पर पीस कमेटी के साथ बैठक करे, ड्यूटी पूर्व में लगाए, महिला सुरक्षा के लिए पुलिस महिला कॉन्स्टेबल की तैनाती करे तथा कावड़ यात्रा क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए। कावड़ के क्षेत्रों में पुलिस निरंतर पीआरवी, मोबाइल पुलिस वैन, मोटरसाइकिल आदि से गश्त करे।

रंगोत्सव पर हो बेहतर व्यवस्था

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रंगोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग को बैरिकेडिंग, बैरियर, पार्किंग स्थलों का निर्माण आदि कार्यों को समयबद्ध रूप से सम्पादित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में टायलेट एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा खोया-पाया केन्द्र एवं सहायता बूथ संचालित करना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी,नगर पालिका,लोक निर्माण विभाग,नगर पंचायत,नगर निगम अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक साफ सफाई का प्रबन्ध तथा कुंडो की सफाई एवं मरम्मत आदि कार्य समय से सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग स्थलों का चिह्नांकन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त ट्रैफिक प्लान के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि जर्जर इमारतों को चिह्नित कर लिया जाए तथा ऐसी इमारतों पर लोगों को न बैठने दिया जाए।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पुलिस अधीक्षक नगर डॉ अरविंद कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के साथ साथ विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »