हिंदुस्तान तहलका / शिवांगी चौधरी
मथुरा – पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के 40 सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने दिया है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भुवन भूषण कमल सदस्य राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग, दिल्ली, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मथुरा, डेवलमेंट टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक उपस्थित रहे। जिन छात्रों ने ओ-लेवल व सीसीसी का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त कर लिया है, उनको प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस आयोजित कार्यक्रम में जनपद मथुरा के प्राशसनिक अधिकारी व कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


