Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
Homeअन्य राज्यHaryana News: लखपति दीदी महासम्मेलन आज;  तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य मेहमान

Haryana News: लखपति दीदी महासम्मेलन आज;  तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य मेहमान

⇒ पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण सुनने की पुख्ता व्यवस्था

हिंदुस्तान तहलका / प्रवीण कौशिक

करनाल / घरौंडा – जिला प्रशासन की ओर से यहां नई अनाज मंडी में बुधवार 6 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित किये जाने वाले राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुनने के लिये सभी इंतजाम कर लिये गये हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया और घरौंडा हलका के विधायक हरविंद्र कल्याण ने आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी के अनुसार राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन में राज्य भर से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ अन्य नागरिक भाग लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा पार्टी से जुड़े अन्य विधायक, सांसद भी इसमें भाग लेंगे। सुबह नौ बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम नई अनाज मंडी में शैड के नीचे आयोजित किया जायेगा। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। शैड के दोनों ओर कुछ स्थान खुला रखा गया है ताकि अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की स्थिति में वे वहां बैठ सकें। वीआईपी के अलावा मीडिया कर्मियों के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्य मंच पर 30 गुणा 12 फुट आकार की स्क्रीन लगाई गई है ताकि लोग प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुन सकें। इसके अलावा दोनों ओर तीन-तीन छोटी स्क्रीन अलग से लगाई गई है ताकि पीछे बैठे लोगों को पीएम का संबोधन सुनने में कोई दिक्कत न हो। कार्यक्रम स्थल पर दोनों ओर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार वस्तु प्रदर्शित की जायेंगी। इसके लिये सभा स्थल के दोनों तरफ दस-दस स्टाल तैयार किये गये हैं। नगर निगम की ओर से 5 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की गई है। मंडी की सड़कों को री-कारपेटिंग कर उन्हें चकाचक बनाया गया है। निगम के 119 सफाई कर्मचारी तीन दिन से सफाई व्यवस्था में जुटे हैं। विद्युत निगम की ओर से बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिये सुचारू व्यवस्था की गई है। पार्किंग के लिये मुख्य मंच के सामने दुकानों की पीछे खुले स्थान पर व्यवस्था की गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पेयजल का इंतजाम किया गया है। लोक संपर्क, सूचना एवं भाषा विभाग की ओर से सम्मेलन स्थल के अलावा आसपास की मुख्य सडक़ों, प्रवेश मार्ग पर सौ से अधिक हार्डिंग्स लगाये गये हैं। आधुनिक साउंड सिस्टम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एसएचजी ड्रॉन दीदी द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा तीन तकनीकी सत्र-लखपति लिवलीहुड प्लान, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय विकास योजना एवं वैधानिक आवश्यकताएं आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्ति उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ सांसद, विधायक व नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि लखपति दीदी महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं और उनके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। अब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। श्री सैनी ने महिलाओं व समाज के अन्य वर्गों के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंच कर प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन और मुख्यमंत्री के विचार सुनने की अपील की है।

करनाल के सांसद संजय भाटिया और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सफल आयोजन के लिये निर्देश दिये। श्री भाटिया ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिये अनेक कदम उठाए हैं।

विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि बसताड़ा में स्वयं सहायता ग्रुप (एसएचजी) की महिलाओं के लिये प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर मंजूर हो चुका है। जल्दी ही इसके शुरू होने की उम्मीद है। यहां ग्रुप की महिलाओं को विभिन्न उत्पादों के लिये आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री ने गत दिनों उत्पादों की बिक्री के लिये करनाल में साझा बाजार का उद्घाटन किया था। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये हर संभव कदम उठा रही है।  जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा के अलावा उपायुक्त अनीश यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, डीडीपीओ कृष्ण लाल, डीआईपीआरओ मनोज कौशिक, डीईओ राजपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी सम्मेलन स्थल का दौरा किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल प्रवास के दौरान 6 मार्च को प्रात: 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल से श्री राम लला के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत करनाल से अयोध्या जाने वाली श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत देश व प्रदेश भर से लाखों श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए निरंतर जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »