Saturday, July 27, 2024
No menu items!
spot_img
HomeराजनीतिHaryana News: लोकसभा चुनाव को लेकर खोल मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक...

Haryana News: लोकसभा चुनाव को लेकर खोल मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

हिंदुस्तान तहलका / योगेश भारद्वाज

खोल – खोल मंडल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बैठक हुई। यह बैठक मंडल प्रधान जीतू चेयरमैन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय माजरा में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सिंहराम महलावत एडवोकेट रहे। खोल मंडल के प्रभारी कुलदीप चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री महलावत ने बताया कि सभी कार्यकर्त्ता आगामी लोकसभा के चुनाव (Lock Sabha Elections) को लेकर तैयार रहे और 28 फरवरी की सुबह महेंद्रगढ़ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के आगमन पर उनके सम्माम की भी तैयारी करें।  खोल मंडल में 85 बूथ है, प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बूथ स्तर के सभी कार्यकर्त्ताओं को उपस्थित सभी कार्यकर्त्ता आज से ही सूचना देनी शुरू कर दे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हर जिले के प्रत्येक मंडल अनुसार अलग-अलग बूथ अनुसार बैठकों की समीक्षा करके पार्टी मैं नया जोश भरने का कार्य करेंगे और चुनावी बिगुल फुकेंगे।
मंडल प्रभारी कुलदीप चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के इस कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं। अब खोल मंडल के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्त्ताओं को इस कार्यक्रम में उपस्थित दिलाए ।

बैठक में मंडल प्रधान जीतू चैयरमेन ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खोल मंडल से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे
बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा गुप्ता का कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में महामंत्री  देशराज यादव नान्धा ,मंडल अध्यक्ष संजय यादव, सरपंच अशोक यादव, जीवनराम गर्ग,सुभाष यादव, रवि दत्त हेड मास्टर, प्रकाश चंद्र, राजेश यादव, श्रीमती मोनिका देवी, अशोक यादव, मनोज यादव, महेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, नेमीचंद, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, फतेह सिंह, पंच प्रदीप नारायण, भूप सिंह, विनोद कुमार, गोविंद सिंह, हेमंत कुमार, जगदीश यादव, दिलबाग साहब, नंदलाल, रामपाल, दिलीप सिंह, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »