Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादएयर प्रेशर पाइप फटने के कारण न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पटरी...

एयर प्रेशर पाइप फटने के कारण न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी मेंटेनेंस ट्रेन

-6 घंटे तक थमे रहे रेलगाड़ियों के पहिए

हिन्दुस्तान तहलका / ऋचा गौड़

फरीदाबाद – हरियाणा के फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास मेंटेनेंस ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे के कारण असावटी रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाली सभी लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया। यात्रियों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे का कारण

जानकारी अनुसार आज सुबह 5 बजे न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर मेंटेनेंस गाड़ी का एयर प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते मेंटेनेंस गाड़ी पटरी से उतर गई। गाड़ी के पटरी से उतरने के चलते असावटी रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाली सभी लोकल गाड़ियों को असावटी रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

दैनिक यात्रियों को हुई हुई भारी परेशानी

रेलवे स्टेशन असावटी पर दैनिक यात्रियों ने काफी इंतजार किया कि जल्दी ट्रेनों को सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों तक यह बात पहुंच गई कि अभी मेंटेनेंस का काम आगे चल रहा है। मेंटेनेंस गाड़ी रेलवे पटरी से उतर गई है। इसके चलते लोकल ट्रेनों को रोका गया है और उन्हें शुरू करने में काफी समय लगेगा। इसके बाद ऑफिस और फैक्ट्री को जाने वाले दैनिक यात्री पैदल ही रेलवे ट्रैक के रास्ते बल्लभगढ़ न्यू टाउन और ओल्ड रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। बता दें की सुबह 5 बजे रेलवे ट्रैक से उतरी मेंटेनेंस गाड़ी को पटरी पर लाने में लगभग रेलवे विभाग के मेंटेनेंस कर्मचारियों को 6 घंटे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसके बाद लगभग सुबह 11 बजे फिर से बाधित रेलवे ट्रैक को सभी लोकल गाड़ियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। अभी भी रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस का काम जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »